ज़ी टीवी ने शुरू की भारत के अगले सिंगिंग सुपरस्टार की तलाश, ‘सा रे गा मा पा’ के ऑडिशन की तारीखों का ऐलान

Share This Article:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

3, 4 और 5 जुलाई को क्रमशः वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली में होंगे ‘सा रे गा मा पा’ के ऑडिशन

मुंबई। ज़ी टीवी ने अपने बहुप्रतीक्षित सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के नए सीजन का पहला प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। इसके साथ ही शुरू हो गई है भारत के अगले सिंगिंग सुपरस्टार की तलाश। इस बार भी शो अपनी उसी पहचान के साथ लौट रहा है, जहां असली और दिल को छू लेने वाला संगीत सबसे बड़ी ताकत होगा।

शो का पहला प्रोमो एक नवजात शिशु के स्वागत की खुशियों के बीच फिल्माया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के पारंपरिक लोकगीत ‘सोहर’ को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है। बच्चे के जन्म और नई शुरुआत की खुशियां मनाने वाला यह लोकगीत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाता है। इसके जरिए ‘सा रे गा मा पा’ एक बार फिर यह संदेश देता है कि सच्चा संगीत हर पीढ़ी और हर दिल को जोड़ने की ताकत रखता है।

इस बार ‘सा रे गा मा पा’ पहले से कहीं ज्यादा भव्य अंदाज में लौट रहा है। शानदार स्टेज, बेहतरीन प्रोडक्शन और 100 से ज्यादा लाइव म्यूजिशियन, सिंगर्स और इंस्ट्रूमेंटलिस्ट्स मिलकर दर्शकों को ऐसा संगीतमय अनुभव देने वाले हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

ऑडिशन की शुरुआत के साथ ही चैनल ने पहले चरण की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। 3 जुलाई को वाराणसी, 4 जुलाई को लखनऊ और 5 जुलाई को दिल्ली में ऑडिशन होंगे। बाकी शहरों की तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा।

पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय में ‘सा रे गा मा पा’ ने देश को कई बेहतरीन गायक दिए हैं। श्रेया घोषाल, कुनाल गांजावाला, मोनाली ठाकुर समेत कई मशहूर सिंगर्स ने इसी मंच से अपने सपनों की उड़ान शुरू की थी। अब नया सीजन भी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए देशभर के नए टैलेंट को अपनी पहचान बनाने का मौका देगा।

ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी +91 9152915218 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें एसएमएस के जरिए ऑफिशियल ऑडिशन वेबसाइट का लिंक भेजा जाएगा। प्रतिभागी +91 8655780787 पर व्हाट्सएप के जरिए जरूरी जानकारी और दो ऑडियो वीडियो क्लिप भेजकर भी ऑडिशन दे सकते हैं। इसके अलावा saregamapaauditions.zee5.com पर जाकर भी सीधे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हर शहर के ऑडिशन की तारीख और स्थान का विवरण नीचे दिया गया है:

3 जुलाई – वाराणसी
ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल
लेन नंबर 16, खुशाल नगर रोड, नातिनीदाई मंदिर के पास, सेक्टर ए, बड़ा लालपुर, लमही, वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 221002

4 जुलाई – लखनऊ
सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वनस्थली पार्क, 4/3, खजाना मार्केट चौराहा, सेक्टर K 1 ब्लॉक, आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226012

5 जुलाई – दिल्ली
सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल
7, रोड नंबर 203, मेट्रो लाइन के सामने, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली – 110075

सभी केंद्रों पर प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

अगर आपके अंदर भी है गायकी का हुनर, तो अब अपने सपनों को उड़ान देने का समय आ गया है। भारत के अगले सिंगिंग सुपरस्टार बनने की इस शानदार शुरुआत का हिस्सा बनिए।

‘सा रे गा मा पा’ जल्द लौट रहा है, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .