रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो की मौत, एक घायल

Share This Article:

रुद्रप्रयाग। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप मंगलवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

कार में रोहित (26), मोहन सिंह (65) और विनोद सिंह (42) सवार थे। रेस्क्यू के दौरान रोहित घायल अवस्था में मिले, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल रोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

कड़ी मशक्कत के बाद शव और घायल को निकाला

दुर्घटना स्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद DDRF और SDRF जवानों ने तत्परता से अभियान चलाकर वाहन तक पहुंच बनाई और तीनों को बाहर निकाला। दोनों मृतकों के शवों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .