हरिद्वार के होटल में यूपी के श्रद्धालु का शव मिलने से हड़कंप, गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका

Share This Article:

हरिद्वार। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु का रेलवे स्टेशन के पास स्थित निजी होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी 48 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हरिद्वार पहुंचा था। यहां वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी होटल में ठहरा हुआ था।

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

बताया जा रहा है कि बीती रात होटल कर्मचारी ने राजेश के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल के अन्य कर्मचारियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर राजेश का शव मिलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

परिजनों को दी गई सूचना

नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .