मसूरी मार्ग पर 200 मीटर गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव, कार में मिली शराब की आधी बोतल

Share This Article:

मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मंगलवार सुबह एक व्यापारी का शव गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप चट्टानों के बीच शव पड़ा था, जबकि सड़क किनारे मृतक की कार खड़ी मिली। कार के अंदर शराब की आधी बोतल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान देहरादून के क्रॉस रोड निवासी करीब 60 वर्षीय अजय कुमार कोहली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह देहरादून में व्यापारी थे और मंगलवार सुबह करीब सात बजे मसूरी घूमने के लिए घर से निकले थे। करीब डेढ़ घंटे बाद उनके खाई में मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।

सड़क किनारे खड़ी मिली कार

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे पंचायती कैफे के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने और एक कार खड़ी होने की सूचना मिली। नीचे देखने पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में नदी के पास एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना पर कोलूखेत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व फायर सर्विस की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया।

जांच के दौरान कार से मृतक का मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ। वाहन में शराब की आधी बोतल भी मिली, जिसके बाद पुलिस ने घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

हादसा या कोई और वजह, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के सामने फिलहाल यह सवाल है कि अजय कुमार कोहली कार से उतरकर किस परिस्थिति में सड़क से नीचे पहुंचे। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पैर फिसलने या हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद मौत की वजह और स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .