उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी, पुलिस से वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका

Share This Article:

धामी सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा अध्याचन, पुलिस विभाग में सबसे अधिक 1385 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अध्याचन भेजा गया है। भर्ती में पुलिस, वन, आबकारी, अग्निशमन और कारागार विभाग के विभिन्न पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक योग्य युवा को अपनी प्रतिभा और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिले। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

पुलिस विभाग में 1385 पदों पर भर्ती

अध्याचन के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस विभाग में सबसे अधिक 1385 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें आरक्षी संवर्ग के 1187, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19 और प्लाटून कमांडर पीएसी, आईआरबी एवं एसडीआरएफ के 81 पद शामिल हैं। इसके अलावा अग्निशमन विभाग में द्वितीय अधिकारी के पांच पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

वन और कारागार विभाग में भी मिलेंगे अवसर

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में बंदीरक्षक के 117 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। वहीं आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 50 और उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों को शामिल किया गया है। वन विभाग में वन आरक्षी के 189 और स्पेशल टाइगर गार्ड के 75 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सरकार के अनुसार, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अध्याचन भेजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ेगी। इससे प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .