एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ‘जुनून 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

Share This Article:

देहरादून: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘जुनून 2026 – पैशन बियॉन्ड लिमिट्स’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, साहस, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्यामेन्द्र कुमार साहू, कमांडेंट, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस, देहरादून एवं सीएओ, होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तराखंड , शैलेश रावत, एडवोकेट, राजेश राय एवं ममता ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक एवं भव्य स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रभावशाली कमांडो ड्रिल और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में वॉल क्लाइम्बिंग, जिपलाइनिंग सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिता के अंतर्गत 40 से अधिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बेस्ट एथलीट पुरस्कारों से सम्मानित हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थी
खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पांच आयु वर्गों में बालक एवं बालिका श्रेणी के अंतर्गत बेस्ट एथलीट पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा 1 एवं 2- बालक: श्रीयांश थलवाल, बालिका: जानवी भट्ट, कक्षा 3 से 5- बालक: आदर्श कीर्तवाल,बालिका: सिद्धांता रावत, कक्षा 6 से 8- बालक: कनिष्क बड़वाल, बालिका: अनिका खोलियाल, कक्षा 9 एवं 10- बालक: आर्यन, बालिका: आकांक्षा बिष्ट, कक्षा 11 एवं 12- बालक: सूर्या छेत्री, बालिका: साक्षी उपाध्याय।

रेड हाउस ने जीते दो प्रतिष्ठित खिताब
प्रतियोगिता में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रमुख ट्रॉफियों पर अपना कब्जा जमाया। रेड हाउस को ‘हाउस ऑफ स्पोर्टिंग स्पिरिट 2026’ एवं ‘हाउस ऑफ एक्सीलेंस 2026’ के खिताब से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति, अनुशासन, रिले रेस और मार्च पास्ट जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाउसों को सम्मानित किया गया।

खेलों से विकसित होता है व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता
इस अवसर पर संस्था के माननीय निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों, आयोजन समिति और विद्यालय के कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही, अभिभावकों के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
प्रतिभा, साहस और उत्कृष्टता का उत्सव बना ‘जुनून 2026’: ‘जुनून 2026 – पैशन बियॉन्ड लिमिट्स’ केवल एक खेल प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों की प्रतिभा, साहस, अनुशासन, एकता और उत्कृष्टता का उत्सव बनकर उभरा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि वास्तविक सफलता केवल पुरस्कार जीतने में नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा, मेहनत और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में निहित है।
‘जुनून 2026’ ने एक बार फिर साबित किया कि जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
जुनून 2026 – जुनून, जज्बा और जीत का उत्सव!

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .