गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन भी पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाई जमकर धूम और झूम उठे सभी दर्शक और मेहमान

Share This Article:

देहरादून : वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को भी सांस्कृतिक कलाकारों की आकर्षक एवं भव्य प्रस्तुतियों ने जमकर धूम मचाई और उनका सभी ने भरपूर आनंद उठाया I कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी मेले में पहुंचे और उन्होंने दीप प्रज्वलन कर आज दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया I
आज की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य बात यह रही कि मेले में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत भी पहुंचे और उनका वही पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया I इस अवसर पर उनके साथ सोनिया आनंद की भी उपस्थित रही I आयोजित किए गए पारंपरिक इस मेले के भव्यतम होने पर वीर गोरखा कल्याण समिति को जमकर ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही है और साथ ही सराहना भी की जा रही है I मेले में लगाए गए नेपाली एवं गोरखाली संस्कृति को दर्शाने वाले एवं सुसज्जित स्टालों को देखकर भी भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है I महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कर्नल अजय कोठियाल, वार्ड नंबर-एक मालसी क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद सुमेंद्र बोहरा और भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की विशिष्ट अतिथियों के रूप में भी ख़ास मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में ओलंपस स्कूल के चेयरपर्सन कुनाल शमशेर मल्ल, अभिनेता एवं मॉडल तथा वाईटी स्टूडियो तथा एटी फिटनेस की संस्थापक श्रीमती ट्विंकल दत्ता, लावी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संतोष कुमार गुप्ता, पाल ज्वेलर्स के प्रोपराइटर हरभजन सिंह संधि, दून क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय शंगारी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी थापली ने भी मेले में पहुंचकर उत्साहजनक वातावरण बना दिया I वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने गोरखा समाज की संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों को एक मंच पर जोड़ने का अवसर प्रदान किया है । समिति द्वारा आज भी पूरे पारंपरिक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का जोरदार स्वागत किया गया I मेले में आज दूसरे दिन भी पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित सांस्कृतिक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी लोगों का मन मोह लिया I

समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि यह भव्य एवं आकर्षक मेला गोरखा समाज एवं नेपाली समुदाय की पारंपरिक संस्कृति को लेकर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है I उन्होंने कहा कि मेले में पुलिस-प्रशासन तथा सरकार का पूरी तरह से सहयोग मिलता रहा है और इस वर्ष भी यह सहयोग बरकरार है, जिसके लिए वीर गोरखा कल्याण समिति सरकार और सहयोग करने वाले विभागों तथा पुलिस प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद करते हैं I उन्होंने कहा कि मेले में 50 से अधिक भिन्न-भिन्न सुसज्जित व बेहतरीन आकर्षक लिये हुए सामान, खूबसूरत परिधान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों वाले स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर पहुंचकर मेले में पहुंचने वाले लोग भरपूर लुत्फ एवं आनंद ले रहे हैं I

मेला-महोत्सव के अवसर पर मुख्य आयोजकगण वीर गोरखा कल्याण समिति के संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, संरक्षक सारिका प्रधान, मेजर बीपी थापा, मेजर अमर राई, अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग ,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह-सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, पदम थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूंग, सदस्यों में पूरन बहादुर थापा, यामु राना, शाहिल राणा, सोना शाही,ज्योति राना , बबिता गुरुंग,एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से देवेंद्र शाही, संकल्प पंत तथा श्याम राणा मगर ने किया I

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .