सीएम धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

Share This Article:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना करते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का अवसर बताया।

मुख्यमंत्री ने धनतेरस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरी सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। वहीं, दीपावली को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लेकर आए।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व देश और समाज के आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देता है। वहीं, भैयादूज के अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक होने के साथ ही परिवार और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं महत्व को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अपनाने के मंत्र को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को प्राथमिकता देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से प्रदेश के शिल्पकारों, कुटीर उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधे लाभ मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही पारंपरिक कला और संस्कृति के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलता है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .