पर्दे के पीछे से सलाखों के पीछे तक की कहानी: नेटफ्लिक्स ने अपने आगामी कैप्टिव रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के इनमेट्स की घोषणा की

Share This Article:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

• ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के 14 सेलिब्रिटी इनमेट्स में से तीन हैं – राम कपूर, पामला सेरेना और शिवांगी जोशी।
• देखिए 27 जून से केवल नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से बुधवार रात 8:00 बजे।
New Delhi :  भारत की सबसे चर्चित जेल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 27 जून से नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ की स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है। आज नेटफ्लिक्स ने एक एक्सक्लुसिव प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रियलिटी शो के बारे में कई रहस्यों से पर्दा उठाया। शो को बनाने वाले मास्टरमाईंड और टास्क का सामना करने वाली हस्तियों का खुलासा किया गया, जो देश की सबसे अनपेक्षित जेल में दिखाई देंगी। इस ईवेंट में मीडिया को इस शो के ड्रामा, रणनीति और उथल-पुथल का फर्स्ट लुक मिला, जो आने वाले हफ्तों में दिखाई देने वाले हैं।
ईवेंट में शो की क्रिएटिव जीनियस एकता कपूर, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाईस प्रेसिडेंट – कंटेंट, मोनिका शेरगिल और जेलर के रूप में दिखाई देने वाले रितेश देशमुख और फराह खान मौजूद थे। बालाजी टेलीफिल्म्स और कोलोसियम द्वारा सहनिर्मित इस कैप्टिव रियलिटी शो की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर, मलाया प्रधान हैं।
चौदह इनमेट! छः हफ्ते! दो जेलर! एक लॉक-अप! यहाँ पर कम्फर्ट मिलता नहीं है, बल्कि कमाना पड़ता है। इनमेट्स को खाना, सप्लाई, और सुविधाएं पाने के लिए इन-गेम करेंसी कमानी पड़ती है। यह करेंसी उन्हें तब मिलती है, जब वो टास्क पूरे करते हैं। इस तरह, जिंदा रहने के लिए उन्हें रणनीति बनानी पड़ती है। इस गेम में सबसे अस्थिर करेंसी ‘सच्चाई’ है। यह गेम ऐसी दुनिया में ले जाता है, जिसमें कुछ भी ज्यादा लंबे समय तक छिपा नहीं रहता। इसमें प्रतियोगियों की कड़ी परीक्षा होती है कि वो सच्चाई का सामना कैसे करते हैं, जिससे या तो उनकी स्थिति मजबूत होती है या कमजोर।
जेल में कोई भी खुलासा तब तक अधूरा होता है, जब तक उसमें इनमेट्स नहीं आते हैं। लेकिन इस बार एक या दो नहीं, बल्कि तीन इनमेट्स के खुलासे ने सस्पेंस को और ज्यादा बढ़ा दिया है। हर खुलासा रहस्यों की नई परतें लेकर आ रहा है, जिससे सलाखों के पीछे बंद अनपेक्षित हस्तियों की झलक मिलने वाली है।
जब लॉक अपः सच या सज़ा में नए इनमेट्स के रूप में मशहूर टेलीविजन हस्ती राम कपूर और फैंस की दिल की धड़कन, शिवांगी जोशी के साथ देसी ब्लिंग ब्रेकआउट स्टार पामला सेरेनाका खुलासा हुआ, तब लोगों के उत्साह की कोई सीमा नहीं थी। और हाँ, पामला को अभी से ‘पम्मी’ न कहिएगा क्योंकि अभी आप उनके इतने करीब नहीं हैं।
नेटफ्लिक्स पर यह फॉर्मेट पेश करने के बारे में एकता कपूर ने कहा, ‘‘मैंने पिछले सालों में कई टेलीविजन शो बनाए। लेकिन लॉक अपः सच या सज़ा की अपनी खास जगह है। इसमें कोई फिल्टर और कम्फर्ट नहीं है। इसमें लोगों को ऐसे वातावरण में रखा गया है, जिसमें हर फैसले, हर संबंध और हर रहस्य के अपने नतीजे हैं। जब आप बाहरी दुनिया से कटे होते हैं, तब आप कहीं भी छिप नहीं सकते। यह केवल एक रियलिटी शो नहीं है। बल्कि यह एक सामाजिक प्रयोग है, जिसमें मनोरंजन और ड्रामा के साथ हर मोड़ पर सरप्राईज मिलेगा। नेटफ्लिक्स पर यह शो आकर्षक व नई संभावनाएं ला रहा है। इससे हमें बहुत बड़े दर्शक वर्ग तक यह अनुभव पहुँचाने में मदद मिलेगी।’’
मोनिका शेरगिल, वाईस प्रेसिडेंट – कंटेंट नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘कैप्टिव रियलिटी हमें काफी समय से आकर्षित कर रही थी क्योंकि इसमें वास्तविक लोग शामिल होते हैं, जिनमें सभी की दिलचस्पी होती है। वो रिश्ते और गठबंधन कैसे बनाते हैं। विवादों को कैसे सुलझाते हैं, अपनी कमजोरियों को कैसे बताते हैं और जब दबाव पड़ता है, तब कैसे निर्णय लेते हैं, इस ओर सभी का ध्यान आकर्षित होता है। दर्शक इस शो से अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे। लॉक अप में हमें वो सबकुछ मिला, जो हम तलाश रहे थे। इसमें ऊँचे दांव हैं, प्रभावशाली हस्तियां हैं। वास्तविक भावनाएं हैं। यह एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसकी जबरदस्त फैन फौलोइंग है। हम एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस फ़्रैंचाइज़ी का अगला चैप्टर नेटफ़्लिक्स पर लाने और अपने मेंबर्स के लिए बड़े दांव, गहरे गेमप्ले और नए सरप्राइज़ के साथ अनुभव को और बेहतर बनाने को लेकर उत्साहित हैं। जेलर और होस्ट के रूप में फराह खान और रितेश देशमुख इस शो का आकर्षण बढ़ा रहे हैं। फराह का बेबाक और मजाकिया अंदाज और रितेश के हाजिरजवाबी और तेज बुद्धि के कारण वो लॉक अपः सच या सज़ा को लीड करने के लिए एक बेहतरीन जोड़ी हैं। यह दर्शकों के लिए ड्रामा, ट्विस्ट और अनपेक्षित क्षणों के लिए एक शानदार सामाजिक प्रयोग लेकर आ रहा है।’’
जेलर तैयार हैं और इनमेट्स पहुँच चुके हैं। अब इंतजार है रहस्यों के खुलने का, जिसके साथ शुरू हो रहा है, एक ऐसा शो, जो रियलिटी का अब तक सबसे अलग अनुभव प्रदान करेगा।
लॉक अपः सच या सज़ा 27 जून से हर शनिवार से बुधवार रात 8:00 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा
क्रेडिट
क्रिएटर: एकता आर. कपूर
एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर: शोभा कपूर और एकता आर. कपूर
एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर: मलाया प्रधान
को-प्रोड्यूसर: नितिन बर्मन (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड), ललित शर्मा (कोलोसियम मीडिया प्राईवेट लिमिटेड)

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .