सुचारू रूप से चल रही है चार धाम यात्रा

Share This Article:

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और मानसून के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद भी प्रतिदिन लगभग दस हजार यात्री विभिन्न धामों में आ रहे हैं। मानसून को लेकर उन्होंने कहा कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान बारिश तेज हो रही है। कल नीति घाटी में बादल फटने से एक पुल बह गया था।आज उसे अस्थाई रूप से ठीक करने का काम किया जाएगा। नदियों का जलस्तर बढ़ा है, इसलिए किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा जैसी कोई स्थिति नहीं है और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .