तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Share This Article:

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने निम्बूचौड़ स्थित आवास पर बलूनी आर्चरी एकेडमी, कोटद्वार के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक पवन भंडारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपना भविष्य संवारते हैं, बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सम्मानित खिलाड़ियों में देवांश नेगी विशेष रूप से शामिल रहे, जिन्होंने 1 से 3 मार्च 2026 को अचीवर पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-15 इंडियन राउंड श्रेणी में स्वर्ण पदक तथा 27 से 29 मई 2026 को गोवा में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में याहवी एवं शौर्य भट्ट ने अंडर-15 मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, अर्नव, विदिशा एवं तेजस्विनी ने अंडर-10 टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, आर्ध्या, भाविका एवं हंसिका ने अंडर-13 बालिका टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा अभिनव, निहित एवं शौर्य रावत ने अंडर-13 बालक टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने खिलाड़ियों के साथ उपस्थित उनके अभिभावकों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों द्वारा दिया गया समर्थन अत्यंत सराहनीय है और यही सहयोग उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में सहायक बनता है। उन्होंने प्रशिक्षक पवन भंडारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बलूनी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं तथा कोटद्वार को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहे हैं।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .