अमित शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के दौरान एमआई-17 हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

Share This Article:

बुधवार दोपहर लैंडिंग के बाद नहीं हो सका टेकऑफ, रातभर मैदान में रोका गया हेलीकॉप्टर; खराबी ठीक होने के बाद सुबह उड़ान की तैयारी

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित दौरे से पहले बुधवार को परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए पहुंचा एमआई-17 हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। लैंडिंग के बाद दोबारा उड़ान भरने की तैयारी के दौरान आई तकनीकी खामी के कारण हेलीकॉप्टर टेकऑफ नहीं कर सका। इसके बाद उसे रातभर परेड ग्राउंड में ही रोके रखा गया।

दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचा था हेलीकॉप्टर

सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग के लिए परेड ग्राउंड पहुंचा था। लैंडिंग के बाद उसे वापस उड़ान भरनी थी, लेकिन इसी दौरान तकनीकी समस्या सामने आ गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर को वहीं रोकना पड़ा।

खराबी ठीक होने के बाद सुबह उड़ान की तैयारी

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। अब बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे उसके परेड ग्राउंड से टेकऑफ करने की योजना है।

गृह मंत्री के दौरे से पहले व्यवस्थाओं का परीक्षण

गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग कराई गई थी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .