उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित होंगी 15 हस्तियां, राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगा पुरस्कार

Share This Article:

राजनीति, चिकित्सा, उद्यमिता, कला, शिक्षा, पर्यावरण और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों का हुआ चयन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास और पहचान में विशेष योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित सभी महानुभावों को 9 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पुरस्कार के लिए राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत चुना गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के लिए मनमोहन भारद्वाज और फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा।

लोक संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी और लोक गायिका रेशमा शाह को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पांच खिलाड़ियों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें क्रिकेटर एकता बिष्ट, हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, धाविका अंकिता ध्यानी, मुक्केबाज निकिता चंद और खिलाड़ी कपिल पोखरिया शामिल हैं।

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में इन सभी 15 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सरकार की ओर से यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान और उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदान किया जा रहा है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .