उत्तराखंड में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना; दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

Share This Article:

30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना का मिलेगा मौका, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनगणना कर्मी जुटाएंगे परिवारों की जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चरण में आमजन को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित होगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर परिवारों से संबंधित जानकारियां एकत्र करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने जनगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर परिवारों की गणना का कार्य करेंगे।

जिला जनगणना अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना और स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और लोगों को निर्धारित समयसीमा की जानकारी देने पर जोर दिया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और गणना कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना के महत्व को समझते हुए स्व-गणना में भाग लें और घर-घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

जनगणना-2027 के दूसरे चरण का कार्यक्रम

  • 16 से 30 नवंबर 2026: आमजन के लिए स्व-गणना की सुविधा।
  • 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027: जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्र करना।

प्रशासन ने लोगों से निर्धारित समयावधि में जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .