साइबर ठगी रोकने के लिए उत्तराखंड STF की पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

Share This Article:

फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर से मजबूत होगा पुलिस और बैंक के बीच समन्वय, ठगी की रकम को समय रहते होल्ड या फ्रीज कराने में मिलेगी मदद

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते साइबर वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी के शिकार लोगों की रकम सुरक्षित कराने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नई पहल की है। इसके तहत देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के 1930 कंट्रोल रूम में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। इस व्यवस्था से साइबर ठगी की शिकायत मिलने पर पुलिस और बैंक के बीच तेजी से समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

यह व्यवस्था उत्तराखंड स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (US4C) के तहत संचालित फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (CFMC) के माध्यम से शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ठगी से हासिल रकम को दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर होने से रोकना, संदिग्ध खातों की पहचान करना और धनराशि के लेन-देन की परतों का विश्लेषण कर जांच के लिए जरूरी वित्तीय जानकारी जल्द जुटाना है।

ठगी की रकम को समय रहते रोकने में मिलेगी मदद

STF के अनुसार, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पीड़ित के 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर अपराधी रकम को तेजी से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम में बैंक के नोडल अधिकारी की मौजूदगी से संदिग्ध धनराशि को समय रहते होल्ड या फ्रीज कराने की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।

इससे बैंकिंग लेन-देन से जुड़ी जानकारी हासिल करने में लगने वाला समय भी कम होगा। साथ ही पुलिस को साइबर अपराधों की जांच में तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञता का एक साथ लाभ मिल सकेगा।

अन्य बैंकों के नोडल अधिकारी भी होंगे तैनात

STF के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को आगे विस्तार देने की तैयारी है। निकट भविष्य में अन्य प्रमुख बैंकों के नोडल अधिकारियों को भी एक ही स्थान पर तैनात करने का प्रस्ताव है। इससे पुलिस और प्रमुख बैंकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

STF ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और उसे सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ सकती है।समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और उसे सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ सकती है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .