सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ जनपद चमोली में सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ

Share This Article:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ शनिवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने देखा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पशुपालन, सहकारिता, सेवायोजन सहित 30 से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत छह महिलाओंप्रियंका पत्नी आशीष, प्रेमा मेहता पत्नी गंगाराम चौहान, रेखता देवी पत्नी आशीष सिंह, ममता देवी पत्नी संदीप मलगाई, अनामिका पत्नी अभिषेक तथा डॉली रावत पत्नी यशपाल रावत को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजेश, राजेन्द्र सिंह, गीता देवी एवं सुनीता सिंह को दुग्धारू पशुओं के लिए पोषक आहार (फीड सप्लीमेंट) वितरित किया गया।
कृषि विभाग द्वारा चयनित दस कृषकों को कृषि मिनी किट प्रदान की गई, जिसमें पावर वीडर एवं ब्रश कटर उपलब्ध कराए गए। लाभार्थियों में हेमलता देवी पत्नी हरीश सिंह, बबिता देवी पत्नी चन्दन सिंह, भावना देवी पत्नी दशरथ सिंह, दीपा पत्नी विक्रम सिंह, सरस्वती पत्नी मोहन सिंह, पुष्पावती पत्नी हरीश सिंह, सुनीता देवी पत्नी दर्शन सिंह, बसंती देवी पत्नी  पुष्कर सिंह, आशा देवी पत्नी कुंवर सिंह तथा सरोजनी देवी पत्नी सुरेश सिंह शामिल रहीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ सुलभ हो सके।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री हरक सिंह, रामचंद्र गौड़, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख बिनीता देवी, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, गजेंद्र रावत, विक्रम सिंह बर्त्वाल, नवल भट्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .