माकपा नेता की गमगीन आंखों से विदाई, देहरादून में सुपुर्द-ए-खाक!

Share This Article:

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय किसान सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमरुद्दीन का 18 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे देहरादून स्थित आरोग्यधाम अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। आज
रविवार को सभावाला स्थित कब्रिस्तान में लगभग 11बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जनाजे की नमाज अदा कर उन्हें अंतिम विदाई दी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उनके सम्मान में पार्टी का झंडा झुकाया तथा उनको अन्तिम विदाई देने में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे
उनके अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष के.पी. सिंह पूर्व विधायक , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिलासचिव पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवलीतथा राज्य समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।उनको श्रृद्धांजलि देने वालों सीपीआई राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य कामरेड समर भण्डारी,जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून सुखविन्दर कौर, विधायक मुन्नासिंहराणाकांग्रेसश्र के नेता आर्येन्द शर्मा, गुलजार, सपा नेता हुसैन अहमद, जिला पंचायत सदस्य अनिस अहमद, विकासनगर पूर्व प्रमुख, बिट्टू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेन्द, पूर्व अपर शिक्षानिदेशक शिवप्रसाद सेमवाल
कमरुद्दीन के पार्थिव शरीर पर पुष्प सुमन अर्पित किये तथा कहा कमरुद्दीन ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर कार्य करते हुए की। इसके बाद वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। उन्होंने सभावाला के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और वर्तमान में सभावाला से क्षेत्र पंचायत सदस्य थे।
अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान वह विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे। जानकारी के अनुसार, आंदोलनों के दौरान उन्हें कई बार पुलिस कार्रवाई और जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने भूमाफियाओं से जुड़े मामलों तथा गरीब लोगों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों को भी उठाया।
पोलित ब्यूरो सदस्य एवं किसान सभा के केंद्रीय महामंत्री बीजू कृष्णन, केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र नेगी ने शोक सन्देश भेजा
राज्य सचिव मंडल के इंदु नौडियाल, भूपाल सिंह रावत, लेखराज, शिव प्रसाद देवली,नितिन मलेठा,अनंत आकाश,सुरेंद्र सजवाण,माला गुरूंग, सुधा देवली, हिमांशु चौहान,विजय भट्ट, सतकुमार,सतीश धौलाखण्डी,शैलेन्द्र परमार,एन एस पंवार, चित्रा, मनमोहन सिंह, दमयन्ती नेगी, पुरुषोत्तम बड़ोनी, दलजीत सिंह, भगवन्त पयाल,प्रेंमा गढिया,अभिषेक भंडारी,याकूब अली, जाहिद अन्जुम, किशन गुनियाल,अय्याज खान, इन्देश नौटियाल, सोहनसिंह रावत, रोशन मौर्य, प्रदीप कुमार, इस्लाम, कुन्दन, बाबूलाल, गुमान, अमर बहादुर शाही, आशु नेगी, सावेज, गयूर, प्रमोद शर्मा,रविंद्र नौडियाल, मुकुल अब्दुल, आयुश, सलमान, उदयराम ममगाई सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
अन्तिम
जनगीतों से उन्हें अन्तिम विदाई दी गई
जारीकर्ता
इस अवसर राजनैतिक, सामाजिक संगठनों से जुडे लोगों सहित किसान सभा, सीआईटीयू, एस एफ आई, जनवादी महिला समिति,जनसंवाद, एआईएलयू,ज्ञानविज्ञान, पीपुल्स साईन्स मुवमेंट के कार्यकर्त्ता मौजूद थे

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .