महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है भाजपा सरकार:महाराज

Share This Article:

लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 48 लखपति दीदी सम्मानित

एकेश्वर। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को एकेश्वर (पणखेत) विकासखंड मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चौबटाखाल के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों से 48 लखपति दीदी बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नूतन तनू पंत सहित 48 ऐसी वरिष्ठ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो समाज में किसी न किसी रूप में सेवा कार्य कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ संचालित की गई हैं। उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, “नमो ड्रोन दीदी योजना” और विशेष रूप से “लखपति दीदी सम्मेलन” अभियान के द्वारा लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव परिश्रमी, संघर्षशील और सहासी रही है। पहाड़ की महिलाएँ खेती, पशुपालन, उद्यम और परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। अब समय आ गया है कि हम उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहायता से जोड़कर और अधिक सशक्त बनाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार कि प्रयास है कि प्रदेश कि अधिक से अधिक बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, स्वरोजगार अपनाएँ और “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। जब हमारी मातृशक्ति सशक्त होगी, तभी उत्तराखंड और भारत सशक्त बनेगा।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एकेश्वर श्रीमती सीमा सजवाण, मोहिना रावत, जिला अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती प्रमिला भण्डारी, महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक प्रभारी श्रीमती रेखा डंगवाल, जिला सह प्रभारी श्रीमती सुनीता कोटनाला, पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला, महामंत्री महिपाल सिहं नेगी, लखपति दीदी सम्मेलन संयोजक श्रीमती रेनू घिल्डियाल, सतपुली मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा असवाल, पोखडा मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम रावत, बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना गुसांई जी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती मधुबाला और रजनी मोर्या ने किया।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .