पॉलीथिन के नाम पर छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन: राजकुमार

Share This Article:

देहरादून। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर पॉलीथिन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में छोटे दुकानदारों एवं रेहड़ी-पटरी व्यापारियों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का निर्माण छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले या ठेला लगाने वाले लोग नहीं करते हैं। इसका निर्माण बड़े स्तर पर फैक्ट्रियों में होता है और इसके बाद होलसेल विक्रेताओं के माध्यम से बाजारों में पहुंचाया जाता है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लगातार छोटे दुकानदारों पर छापेमारी कर चालान किए जा रहे हैं, जिससे गरीब एवं छोटे व्यापारियों में भय और परेशानी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन वास्तव में पॉलीथिन पर रोक लगाने को लेकर गंभीर हैं तो सबसे पहले पॉलीथिन बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन होलसेल विक्रेताओं पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो प्रतिबंधित पॉलीथिन को छोटे दुकानदारों तक पहुंचाते हैं। केवल छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई करने से पॉलीथिन की समस्या समाप्त नहीं होगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार को कार्रवाई की शुरुआत पॉलीथिन के उत्पादन और सप्लाई की जड़ से करनी चाहिए। छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके खिलाफ लगातार चालान और छापेमारी करने के बजाय प्रशासन को पहले बड़े निर्माताओं और थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए।

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि छोटे व्यापारियों को नियमों की जानकारी देकर वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। पॉलीथिन के नाम पर छोटे दुकानदारों को परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रतिबंधित पॉलीथिन की सप्लाई करने वाले बड़े व्यापारियों और निर्माताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रुके और अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सके।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि पॉलीथिन के निर्माण, भंडारण और थोक आपूर्ति करने वाले बड़े प्रतिष्ठानों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा छोटे दुकानदारों एवं रेहड़ी-पटरी वालों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
इस दौरान।पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार, अजीत सिंह, नमन, चमन, गुरु नैन ,
शिवा सोनकर , सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .