केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु की मौत

Share This Article:

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रविवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें तत्काल गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा। टीम ने घायल महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतका की पहचान मंगल अपाराव सिंधे (60) निवासी नीमगांव, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

संवेदनशील इलाकों में यात्रियों से सतर्कता की अपील

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यात्रियों से मौसम और पैदल मार्ग की स्थिति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों को संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक रूप से रुकने से बचना चाहिए और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना चाहिए।

डीएम ने दिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू एवं राहत व्यवस्था को सक्रिय रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बारिश या मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति में जल्दबाजी न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .