हरिद्वार : शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार

Share This Article:

दुकान पर बैठे हैप्पी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए भागे आरोपी; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक मैकेनिक की सरेआम गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। शांतरशाह मार्ग पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे मैकेनिक हैप्पी पर दो अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हैप्पी को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, शांतरशाह गांव निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार बहादराबाद-शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर उस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग में हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर दुकान के पास गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

हत्या की वजह अभी रहस्य

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी मृतक को पहले से जानते थे या किसी अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .