शराब के विवाद में चली गोली, 23 वर्षीय युवक की मौत

Share This Article:

प्रताप कॉलोनी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में गुरुवार रात शराब पीने के दौरान हुआ विवाद फायरिंग में बदल गया। गोली लगने से 23 वर्षीय आदि राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद विवाद दोबारा बढ़ गया। इसके बाद आदि राणा अपने साथियों के साथ गैस प्लांट के पीछे स्थित कॉलोनी में दूसरे पक्ष के एक युवक के आवास पर पहुंचा।

वहां दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ। इसी दौरान फायरिंग हो गई और गोली आदि राणा के गर्दन के पास जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, फायरिंग किस व्यक्ति ने की और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े युवकों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .