उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ झील में मिला अज्ञात पुरुष का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा

Share This Article:

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की झील में बुधवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को झील में शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

सर्च अभियान चलाकर शव बरामद

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने झील में सर्च अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अज्ञात पुरुष के शव को झील से बाहर निकाला।

शव बरामद होने के बाद SDRF ने उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और झील में पहुंचने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ ही शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .