UKSSSC ने सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया, 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी

Share This Article:

PCS-2026 में डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, 29 सितंबर तक आवेदन

देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ ही वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर 101 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भी विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सात परीक्षाओं की बदली तारीखें

UKSSSC के संशोधित कैलेंडर के मुताबिक पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक और साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के बजाय 18 अक्तूबर को आयोजित होगी। वहीं कैमरामैन और प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा 18 अक्तूबर के स्थान पर 20 सितंबर को होगी।

सहायक लेखाकार की परीक्षा चार अक्तूबर के बजाय अब एक नवंबर को प्रस्तावित है। वैयक्तिक सहायक की परीक्षा भी एक नवंबर से बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी गई है। विज्ञान इंटर और स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही प्रस्तावित है। आयोग ने पूर्व कैलेंडर में दर्ज वर्ष 2026 को संशोधित कर 2027 किया है।

101 पदों के लिए 14 सितंबर से आवेदन

UKSSSC की ओर से 19 अलग-अलग विभागों में 101 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थी 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन के लिए 17 से 19 अक्तूबर तक का समय दिया गया है, जबकि लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।

भर्ती में आवास विभाग के 22 वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊं मंडल के 16 और वन निगम के 10 पद समेत अन्य पद शामिल हैं। वैयक्तिक सहायक पद के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का 12वीं पास होना और 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होना आवश्यक है। आशुलिपिक पद के लिए 12वीं पास होने के साथ हिंदी और अंग्रेजी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट तथा टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है।

अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित है।

PCS-2026 में भी कई महत्वपूर्ण पद

UKPSC ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी, सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार डिप्टी कलेक्टर के 10, पुलिस उपाधीक्षक के 14, जिला कमांडेंट होमगार्ड के दो, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के चार और सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के आठ पद हैं।

इसके अलावा सहायक आयुक्त राज्य कर, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1, खंड विकास अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव, सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पौधशाला विकास अधिकारी, राज्य कर अधिकारी और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के पद भी शामिल हैं।

आवेदन से पहले शर्तों की करें जांच

दोनों आयोगों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की मूल विज्ञप्ति को ध्यान से पढ़ें। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य निर्धारित शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .