खूनी विवाद के बाद शराब ठेका हटाने को महिलाओं का धरना

Share This Article:

अमसारी गांव की महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर दिया धरना, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के समीप शुक्रवार शाम मारपीट के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में 42 वर्षीय मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन पर चोट लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने श्रीकोट बेस अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद शराब ठेके के आसपास कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायल मदनलाल की बेटी ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद महिलाओं का प्रदर्शन

घटना से नाराज अमसारी गांव की महिलाएं शराब ठेके के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य स्थान पर संचालित करने की मांग की। उनका कहना है कि शराब ठेके के संचालन के बाद क्षेत्र का माहौल प्रभावित हुआ है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है।

महिलाओं ने कहा कि वे पिछले करीब तीन वर्षों से शराब ठेके को हटाने की मांग कर रही हैं। इस संबंध में कई बार प्रशासन के समक्ष शिकायत और विरोध-प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन उनकी मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद महिलाओं ने एक बार फिर प्रशासन से ठेके को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .