पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप

Share This Article:

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी महिला को उसकी सहमति के बिना घर में रखने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसका पति एक अन्य हिंदू महिला को अपने साथ घर में रख रहा है। आरोप है कि पति ने उक्त महिला का नाम बदलकर मुस्लिम समाज से जुड़ा नाम रख दिया है और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने शिकायत में पति के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी इस मामले में सहयोग करने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसने मामले को लेकर 10 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सुल्तानपुर पुलिस चौकी को शिकायत भेजी थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दूसरी महिला से भी पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .