क्लेमेंटटाउन में पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार

Share This Article:

देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। घटना के बाद उसका पति धीरज पंवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार ने कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन लगातार बंद मिला।

इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल से संबंधित लोकेशन की जानकारी जुटाई और मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस एक प्लॉट के भीतर बने कमरे तक पहुंची, जहां काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई है।

पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि काजल और उसके पति धीरज के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि, विवाद की वजह क्या थी और हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

काजल मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने पति के साथ क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में रह रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .