उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, बांसुरी स्वराज को मिली सह प्रभारी की कमान

Share This Article:

देहरादून। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां करते हुए राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। उनके साथ बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से घोषित नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के लिए इससे पहले जिम्मेदारी संभाल रही टीम में बदलाव किया गया है। रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बांसुरी स्वराज को मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड की नई सह प्रभारी बांसुरी स्वराज दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। वह पेशे से वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुकी हैं। बांसुरी स्वराज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की शिक्षा हासिल की और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज किया। वर्ष 2007 में उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की योग्यता हासिल की और उसी वर्ष बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में पंजीकरण कराया।

चुनावी तैयारियों के बीच बदलाव

भाजपा ने उत्तराखंड समेत उन राज्यों के संगठनात्मक प्रभार में बदलाव किया है, जहां वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तराखंड में नई टीम के सामने संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ चुनावी गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी भी रहेगी। पार्टी ने राज्य स्तर पर प्रभारी के साथ दो सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

इस फेरबदल के बाद उत्तराखंड भाजपा में राम माधव, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन की नई टीम संगठन की आगामी गतिविधियों को संभालेगी। वहीं रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने के साथ उनके उत्तराखंड प्रभार का अध्याय समाप्त हो गया है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .