आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप तैयारी पूरी करने के निर्देश, मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी समेत सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा

Share This Article:

*आगामी विधानसभा चुनावों के सम्बंध में सीईओ ने ली जिलाधिकारियों की बैठक*

– आयोग की गाईडलाइन के अनुसार तैयार में जुटें अफसर- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

– मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल, बिजली एवं आवश्यक सुविधा करें सुनिश्चित

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन / इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणवद्ध तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान केंद्र के भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल, एवं अन्य जरुरी सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने जनपदों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी डीईओ, आरओ एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को स्वीप प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बूथ, एवं विधानसभा स्तर पर कार्मिकों का विवरण तैयार करने के साथ ही आवश्यक वाहनों, कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया आगामी माह में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड का भ्रमण किया जा सकता है जिसमें सभी जिलाधिकारियों से चुनाव तैयारियों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपद यथा समय इन तैयारियों को पूर्ण कर लें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सभी जनपदों की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .