भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा स्थगित नहीं, यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा

Share This Article:

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से 26 और 27 सितंबर को गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वर्तमान में चारधाम यात्रा दूसरे चरण में जारी है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों से चर्चा कर यात्रा मार्गों और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारियों से मिले फीडबैक और स्थानीय परिस्थितियों के आकलन के बाद प्रशासन ने फिलहाल चारधाम यात्रा स्थगित नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि, भारी बारिश या मौसम के प्रतिकूल होने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें परिस्थितियों के अनुसार निकटतम होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

यात्रा मार्गों पर लगातार नजर

आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम और सड़क की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में परिस्थितियों के अनुसार तत्काल निर्णय लेने के लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।

यात्रियों से मौसम को देखते हुए यात्रा की अपील

प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही यात्रा करें। भारी बारिश या अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में सहयोग करने की अपील भी की गई है।

 

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .