केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित निकाले

Share This Article:

चीरबासा के पास हादसा, मलबा-पत्थर गिरने से मार्ग हुआ अवरुद्ध; रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4:39 बजे हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई शुरू की और बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर (जंगलचट्टी) पहुंचाया।

चीरबासा में पत्थर गिरने से हादसा

पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार, 27 सितंबर को चीरबासा क्षेत्र में भूस्खलन और पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। बताया गया कि पैदल मार्ग से गुजर रहा बच्चा अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव (5), निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मलबे से मार्ग हुआ अवरुद्ध

पत्थर और मलबा गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

लगातार बारिश के बीच बढ़ा भूस्खलन का खतरा

क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। यात्रियों को धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .