देहरादून में पार्षद के घर खाने में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, जेवर लेकर फरार हुआ घरेलू सहायक

Share This Article:

देहरादून: राजधानी देहरादून में भाजपा पार्षद के घर घरेलू सहायक द्वारा कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के सदस्यों को बेहोश करने और सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू सहायक द्वारा वारदात में चार अन्य लोगों की मदद लिए जाने की बात सामने आई है। घर से निकलते समय संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

20 दिन पहले ही काम पर रखा गया था

मामला बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास का है। पुलिस के अनुसार भाजपा पार्षद अमिता सिंह के परिवार ने करीब 20 दिन पहले दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए रखा था। आरोप है कि मंगलवार रात घरेलू सहायक ने परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।

खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोशी की स्थिति में पहुंच गए। इसी दौरान घरेलू सहायक कथित तौर पर घर में रखे सोने के आभूषण लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

पार्षद की हालत गंभीर

घटना के बाद भाजपा पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की तलाश

परिवार के सदस्यों को होश आने के बाद घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस घरेलू सहायक के मोबाइल संपर्कों, उसके संभावित साथियों और उनके ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है।

सुनियोजित वारदात की भी जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू सहायक ने कथित तौर पर लूटपाट के लिए अपने चार साथियों को बुलाया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात पहले से सुनियोजित थी या घर में काम करने के दौरान आरोपित ने मौका देखकर घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस फरार घरेलू सहायक और उसके साथियों की तलाश के साथ चोरी हुए आभूषणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .