डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, लोकभवन में हुआ समारोह

Share This Article:

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, सीएम धामी समेत कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

देहरादून। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति का अधिपत्र पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने डॉ. बिसेन को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी समेत कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और भाजपा नेता मदन कौशिक सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

मध्य प्रदेश की राजनीति में रहा लंबा अनुभव

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। पेशे से चिकित्सक और कृषक डॉ. बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे बिसेन

डॉ. बिसेन वर्ष 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा वह लोकसभा के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मई 2019 में वह 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। अब उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश के संवैधानिक पद पर उनका कार्यकाल शुरू हो गया है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .