उत्तराखंड में पत्रकारों के कल्याण के लिए बड़ा फैसला, चार दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

Share This Article:

गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार के उपचार के लिए भी 5 लाख की संस्तुति, चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के कल्याण और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता एवं पेंशन से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति ने कई महत्वपूर्ण संस्तुतियां की हैं।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार के उपचार के लिए भी पांच लाख रुपये की सहायता देने की संस्तुति की गई है।

चार वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी मासिक पेंशन

बैठक में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह आठ हजार रुपये की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ पत्रकारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

पत्रकारों और उनके परिवारों की सहायता पर जोर

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण से जुड़े मामलों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाता है, ताकि पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सूचना निदेशालय में हुई बैठक

बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

 

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .