द हैरिटेज स्कूल के जूनियर अंतर सदनीय उत्सव में शिवालिक सदन का दबदबा

Share This Article:

नाटक प्रतियोगिता में शिवालिक सदन ने हासिल किया प्रथम स्थान, नृत्य में शिवालिक और मोनाल सदन संयुक्त रूप से रहे विजेता

देहरादून। न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में आयोजित जूनियर अंतर सदनीय उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उत्सव के तहत आयोजित नाटक प्रतियोगिता में शिवालिक सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में शिवालिक और मोनाल सदन संयुक्त रूप से विजेता रहे। दोनों सदनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, वरिष्ठ समन्वयक हरजीत कौर और कनिष्ठ समन्वयक सारिका जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हरजीत कौर और सारिका जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

उत्सव में प्रत्येक सदन ने निर्धारित थीम के आधार पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। नृत्य प्रतियोगिता में सागवान सदन ने ‘एक महिला का सफर’, मोनाल सदन ने ‘मराठों से 1857 की क्रांति तक’, मंदाकिनी सदन ने ‘अनसुने नायक’ और शिवालिक सदन ने ‘तीन मिट्टी, तीन रंग, एक विरासत : सारागढ़ी के वीर’ विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की भावपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

वहीं, नाटक प्रतियोगिता में सागवान सदन ने ‘एक महिला का सफर’, मोनाल सदन ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज : स्वराज्य के शेर’, मंदाकिनी सदन ने ‘1857 की क्रांति’ और शिवालिक सदन ने ‘चंद्रयान-3’ विषय पर नाटकों का मंचन किया। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने अपने अभिनय, संवाद और मंच प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

निर्णायकों ने निर्धारित मानदंडों के आधार पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास विकसित करने के साथ भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय उपलब्धियों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।

समापन अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी और प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने विजेता सदनों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने बताया कि 31 अक्टूबर को विद्यालय में सीनियर अंतर सदनीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, वरिष्ठ समन्वयक हरजीत कौर, कनिष्ठ समन्वयक सारिका जैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .