तीन साल तक धमकाकर युवती का करता रहा शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article:

जान से मारने और समाज में बदनाम करने की देता था धमकी, सहसपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

विकासनगर। देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में युवती को जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 24 सितंबर को सहसपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि लखनवाला निवासी आदिल पिछले करीब तीन वर्षों से उसे डरा-धमका रहा था। आरोपी जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका शोषण करता था।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 241/26 दर्ज किया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक वंदना नेगी को सौंपी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी आदिल (22 वर्ष), निवासी बैरागीवाला, सहसपुर को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे थाना परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।

सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रभावी पैरवी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .