चकराता के वायरल ऑडियो मामले में FIR, विधायक प्रीतम सिंह के भाई समेत दो पर धमकी देने का आरोप

Share This Article:

बेटियों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए दबाव बनाने और गाली-गलौज की शिकायत, त्यूणी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

देहरादून। चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पर गाली-गलौज करने, आपराधिक धमकी देने और शिकायतकर्ता की बेटियों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने त्यूणी थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्यूणी क्षेत्र के छुमरी निवासी बालक राम ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। बालक राम ऊर्जा निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों व्यक्तियों ने फोन पर उनसे बातचीत के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

एसएसपी से की थी शिकायत

मामले को लेकर पीड़ित बालक राम ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र सौंपा था। एसएसपी ने शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद त्यूणी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री ने भी की थी बातचीत

मामले के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित की बेटी से फोन पर बातचीत की थी। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने प्रकरण को लेकर जानकारी ली थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .