देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

Share This Article:

फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से भाग रहे थे आरोपी, पुलिस वाहन पर भी की फायरिंग; दो पिस्टल और कारतूस बरामद

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली पुलिस वाहन में भी लगी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, नयागांव के पास नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक लेकर बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया गया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल होकर गिर पड़े।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपियों के उपचार और घटना की जानकारी ली।

पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर की नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों रविवार रात एक और आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके संभावित साथियों और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों ने अब तक किन-किन क्षेत्रों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, घायल समीम और शहजाद का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों पहले भी कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समीम के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि शहजाद के खिलाफ भी कई मुकदमे हैं। पुलिस दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है।

दो पिस्टल और कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस बरामद हथियारों की जांच के साथ आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने और गिरोह के संभावित सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags :

ekamvani2023@gmail.com

ekamvani2023@gmail.com http://ekamvani.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

[contact-form-7 id="b565394" title="Untitled"]

Categories

About Us

हम एकमवाणी में देश-विदेश और राज्य की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को जिम्मेदारी  से 2018 से पाठको की विस्वसनीयता से प्रसारित कर रहे है .