ताज़ा खबरें
स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ने गंगा घाट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम के योग दिवस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया; स्वास्थ्य व सेवा के माध्यम से ‘‘बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने के लिए योग’’ पर जोर दिया

ऋषिकेश: स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ने शिव गंगा घाट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक तरीके से मनाया। इस आयोजन में स्टूडेंट्स, संतों, तीर्थयात्रियों और भारत एवं विदेशों से आए आगंतुकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रेणु बिश्त, एमएलए, यमकेश्वर मौजूद थीं। इस साल का विषय, ‘बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने के लिए योग’ था। इसमें आजीवन शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योगा के महत्व पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम मध्य ऋषिकेश के शोरगुल से दूर स्वर्गाश्रम के पवित्र वातावरण में गंगा के शांत तट पर आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत तड़के सुबह योगा और प्राणायाम का मार्गदर्शन देने के साथ हुई। प्रतिभागियों ने पवित्र गंगा के पास और हिमालय की पहाड़ियों के बीच संतुलन, माईंडफुलनेस और समग्र स्वास्थ्य बढ़ाने वाली योग क्रियाएं कीं।

ऋषिकेश पूरी दुनिया में योग कैपिटल के रूप में मशहूर है। यहाँ पर लोग पूरी दुनिया से स्वास्थ्य और अध्यात्म की तलाश में आते हैं। इस आध्यात्मिक वातावरण के बीच स्वर्गाश्रम का शांत माहौल आत्मचिंतन और आंतरिक विकास को प्रोत्साहित करता है। इसलिए यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक उपयुक्त स्थान है।

योग दिवस का यह कार्यक्रम लोगों के स्वास्थ्य व कल्याण के प्रति स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। अपने दैनिक अन्न क्षेत्र के माध्यम से यह ट्रस्ट सैकड़ों संतों, तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों और वंचित लोगों को नियमित तौर से भोजन प्रदान करता है। यह ट्रस्ट एक संस्कृत विद्यालय भी चलाता है, जहाँ निशुल्क शिक्षा और होस्टल सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रस्ट द्वारा एम्स ऋषिकेश जैसे मुख्य संस्थानों के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर और आँखों एवं दाँतों की जाँच के लिए शिविर लगाए जाते हैं। स्वर्गाश्रम ट्रस्ट एक आयुर्वेदिक औषधालय भी चलाता है, जहाँ जरूरतमंद लोगों को परामर्श व सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, हरित वातावरण को बढ़ाने के लिए ट्रस्ट द्वारा हर साल सैकड़ों वृक्ष लगाए जाते हैं। स्वर्गाश्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों और साल भर चलने वाले सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच स्वास्थ्य, सेवा और आध्यात्मिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। स्वर्गाश्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक इलाज, सामुदायिक रसोई और संतों व तीर्थयात्रियों को सहयोग देने के लिए अपनी अभूतपूर्व सेवाएं दे रहा है। यह ट्रस्ट लोगों एवं समुदायों की सेहत व कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ

“आकर्षक ऑफर्स, उपहार और पारिवारिक मनोरंजन गतिविधियों के साथ ग्रैंड ओपनिंग समारोह” का सफल आयोजन
देहरादून : प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव, देहरादून द्वारा फादर्स डे के शुभ अवसर पर “हर पिता के प्यार, ताकत और साथ का जश्न” मनाने हेतू “प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव ग्रैंड ओपनिंग” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव, स्काईकिंग, राजपुर रोड, जाखन में आयोजित हुआ। दूनवासियों के लिए घरेलू उपकरणों और किचन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक नई सौगात लेकर आई हैं। जिसमें परिवारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों, विशेष लॉन्च ऑफर्स और कई आकर्षक उपहारों की व्यवस्था की गई । शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों को “एनीथिंग फॉर एनीथिंग” एक्सचेंज ऑफर के तहत किसी भी ब्रांड के पुराने उत्पाद के बदले नए उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण “स्पिन द व्हील” गतिविधि रही, जिसके माध्यम से ग्राहकों को 4,999 रुपये मूल्य का एयर फ्रायर जीतने का अवसर प्राप्त किया। इसके अलावा लॉन्च डे पर विशेष छूट, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और परिवार के सभी सदस्यों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक किचन और घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से डोर स्टेप सेवा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। नया शोरूम ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव के साथ नवीनतम तकनीक और डिज़ाइन वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विनोद उनियाल, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद्, उत्तराखण्ड, मौजूद रही वही प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से मोहित सेल्स मैनेजर, रचिता अग्रवाल, ऋतुराज द्विवेदी एवं नैहा खन्ना मौजूद रहें।